Archived

मध्यप्रदेश: धार में किसान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस ने शुरू की पड़ताल

Vikas Kumar
7 May 2018 12:51 PM IST
मध्यप्रदेश: धार में किसान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस ने शुरू की पड़ताल
x
मध्यप्रदेश में एक किसान के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है धार में एक किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश में एक किसान के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है धार में एक किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। हालांकि अभी खुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

ये घटना कानवन थाने के ग्राम कोद की है। खबर के मुताबिक जगदीश पाटीदार नाम के एक किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। किसान को लटकता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार आत्महत्या का कारण अज्ञात है।

मौके पर पहुंची पुलिस इस पुरे मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि शुरुवाती जांच में अभी तक कुछ साफ पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि, 2 महीने पहले ही किसान ने अपनी 5 बीघा जमीन बेची थी।

Next Story