
Archived
दर्दनाक! रेप की शिकार नाबालिग बैग में भ्रूण लेकर पहुंची एसपी ऑफिस
Arun Mishra
5 April 2018 12:52 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
दसवीं की एक छात्रा ने बताया कि सात महीने पहले चाकू की नोंक पर उसके साथ बलात्कार हुआ था?
सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक दिल दहलाने बाली खबर सामने आई है। यहाँ अपने साथ हुए दुष्कर्म को बताने के लिए जब एक नाबालिग बैग में भ्रूण को रखकर एसपी ऑफिस पहुंची तो वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। अपनी शिकायत में दसवीं की एक छात्रा ने बताया कि सात महीने पहले चाकू की नोंक पर उसके साथ बलात्कार हुआ था। इसके बाद भी कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
हालांकि जब पीड़िता ने स्थानीय पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज करानी चाही तो उसकी एक न सुनी गई और वहां से भगा दिया गया। कुछ समय पहले पेट में दर्द होने की वजह से उसे अहसास हुआ कि वह गर्भवती है। बुधवार को असहनीय पीड़ा के चलते वह अपनी मां के साथ ऑटो से अस्पताल जाने लगी तो रास्ते में उसके बलात्कारी और साथियों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद पीड़िता और उसकी मां को लेकर आरोपी एक डॉक्टर के घर गया जहां जबर्दस्ती उसका गर्भ गिरवा दिया गया।
डॉक्टर ने बैग में भ्रूण देकर कहा- इसे नाली में फेंक दो
पीड़िता ने पुलिस को बताया, 'डॉक्टर ने एक बैग में भ्रूण रखकर मुझे दिया और कहा कि इसे नाली में फेंक दो। मेरे बलात्कारी ने मुझे 20 रुपये ऑटो के किराये के लिए लिए देकर चले जाने को कहा।' पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि उसे अबॉर्शन के बारे में किसी से बताने के लिए बुरे अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है।
हालांकि पीड़िता ने धमकी न डरते हुए साहसी कदम उठाया और एसपी ऑफिस जाकर आरोपी नीरज पांडेय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सतना के एसपी राजेश हिंगारकर ने कहा, 'जब पीड़िता मेरे कार्यालय आई थी, तब मैं वहां नहीं था लेकिन आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है।'
Next Story




