मध्यप्रदेश

भाजपा नेता व पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

Arun Mishra
31 May 2021 5:37 PM GMT
भाजपा नेता व पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का निधन, कोरोना से थे संक्रमित
x
लक्ष्मीकांत शर्मा जी सिरोंज विधानसभा क्षेत्र से लगातार विधायक बनते रहे हैं।

भोपाल : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का भोपाल के चिरायु अस्पताल में निधन हो गया। शर्मा कोरोना से संक्रमित हो गए थे और उनका इलाज भोपाल के चिरायु अस्पताल में चल रहा था। वे 12 मई को चिरायु अस्पताल में भर्ती हुए थे। 60 वर्षीय शर्मा 1993 में 10वीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में पहली बार विधायक चुने गए थे। इसी कार्यकाल में उन्हें उत्कृष्ट विधायक के लिए पुरस्कृत किया गया था।

इसके बाद वे वर्ष 1998, 2003 और 2008 में सिरोंज विधानसभा क्षेत्र से लगातार विधायक बनते रहे। लगातार 4 बार विजयी शर्मा उमा भारती के कार्यकाल में राज्यमंत्री बनाए गए। इस दौरान वे खनिज और जनसंपर्क विभाग के मंत्री रहे। बाबूलाल गौर की सरकार में उन्हें खनिज और संस्कृति मंत्री बनाया गया था।

Next Story