मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा : सवारियों से भरी बस पुल को तोड़ते हुए नदी में गिरी, 15 यात्रियों की मौत, कई लोग घायल, मची चीख-पुकार

Arun Mishra
9 May 2023 5:28 AM GMT
मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा : सवारियों से भरी बस पुल को तोड़ते हुए नदी में गिरी, 15 यात्रियों की मौत, कई लोग घायल, मची चीख-पुकार
x
50 फीट ऊंचे पुल से सूखी नदी में यात्रियों से भरी बस गिर गई। घटना की सूचना मिलने पर एसपी, कलेक्टर और विधायक मौके पर पहुंचे हैं।

मध्यप्रदेश में एक बड़ा हादसा हुआ है। मध्यप्रदेश के खरगोन में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें सवारियों से भरी बस पुल पुल को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। जिसमें 15 यात्रियों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। कई लोग घायल भी बताये जा रहे हैं।

आज सुबह बस मध्य-प्रदेश के खरगोन में इंदौर जा रही थी । बस खरगोन में खरगोन टेमला मार्ग पर दसंगा के पास ही पहुंची थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बस पुल से नीचे जा गिरी।

50 फीट ऊंचे पुल से सूखी नदी में यात्रियों से भरी बस गिर गई। घटना की सूचना मिलने पर एसपी, कलेक्टर और विधायक मौके पर पहुंचे हैं। वहीं, घायलों को अस्पताल भेजा गया है। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि, पुलिस और प्रशासन ने अब तक मौतों की पुष्टि नहीं की है। मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 तक पहुंच सकता है।

हादसे में ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर की भी मौत होने की सूचना है। हादसे का शिकार हुई बस में करीब 50 यात्री सवार थे। बस में फंसे लोगों को निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर पहुंचे विधायक रवि जोशी से चर्चा के दौरान ग्रामीण बोले कि रोजाना बसे ओवरलोड होकर तेज रफ्तार में गुजरती हैं। कई बार हमने बस वालों को टोका लेकिन वो दादागिरी करने लगते हैं। जिलेभर में बस वालों की मनमानी चल रही है। हादसे के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दुख जताया है।

Next Story