
Archived
चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव: भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस ने कई हजार मतों से जीती सीट
आनंद शुक्ल
12 Nov 2017 11:31 AM IST

x
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शंकरदयाल त्रिपाठी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नीलांशु चर्तुवेदी के बीच है। बारह राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार नीलांशु 27 हजार वोटों से आगे हैं। उपचुनाव में 9 निर्दलीय सहित 12 उम्मीदवार मैदान में थे।
चित्रकूट: मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव के लिए मतों की गिनती आज सुबह आठ बजे से जिला मुख्यालय में शुरू हो गई। यहां मुख्य मुकाबला प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शंकरदयाल त्रिपाठी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नीलांशु चर्तुवेदी के बीच है। ग्यारह राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार नीलांशु 22 हजार वोटों से आगे हैं। उपचुनाव में 9 निर्दलीय सहित 12 उम्मीदवार मैदान में थे।
चित्रकूट में 9 नवंबर को हुए मतदान में 65.07 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। यह उपचुनाव कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह के निधन के कारण कराया गया था। बीजेपी और कांग्रेस ने चित्रकूट में जीतने के लिए पूरा जोर लगा दिया था। बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रचार के अंतिम दिनों में कई सभाएं और रोड शो किए। उनके साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान सहित प्रदेश के अनेक मंत्री क्षेत्र में डेरा डाले रहे।
कांग्रेस की ओर से यहां पूर्व केंद्रीय मंत्रियों कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सभाएं की थीं। ये सीट मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है, इसलिए उन्होंने यहां काफी समय दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने भी यहां प्रचार किया था।
Tags#Madhya Pradesh#Satna#Chitrakoot assembly#by-election#BJP#Congress#CM Shivraj Singh Chauhan#Shankardayal Tripathi#Nilanshu Chartweedi#Congress candidate#Congress MLA Prem Singh#Kamal Nath#Jyotiraditya Scindia#मध्यप्रदेश#सतना जिला#चित्रकूट विधानसभा#उपचुनाव#बीजेपी#कांग्रेस#सीएम शिवराज सिंह चौहान#शंकरदयाल त्रिपाठी
Next Story




