Archived

मध्यप्रदेश : मंच से फिसल कर गिर पड़े CM शिवराज सिंह!

Arun Mishra
27 July 2018 9:36 PM IST
मध्यप्रदेश : मंच से फिसल कर गिर पड़े CM शिवराज सिंह!
x
CM शिवराज जब मंच से उतर रहे थे तब उनका पैर फिसला और वो स्टेज से नीचे गिर पड़े.

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश भर में घूमकर जन आशीर्वाद यात्रा कर रहे हैं. इसी कड़ी में वो छतरपुर जिले के चंदला पहुंचे थे. यहां आमसभा को संबोधित करने के बाद जब वो मंच से उतर रहे थे तब उनका पैर फिसला और वो स्टेज से नीचे गिर पड़े.

उन्हें तत्काल कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों ने संभाला. इस हादसे में उन्हें कोई चोट नहीं आई. इसी समय पंडाल में मौजूद भीड़ कुर्सियां उछालने लगी. हालांकि, सीएम तब तक निकल चुके थे. मालूम हो कि साल के अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं. शिवराज सिंह चौहान ने खुद प्रचार का मोर्चा संभाला है. चंदला के पहले वो छतरपुर जिले के कुरेला, बछौन गए थे.

इस बारे में जिलाधिकारी रमेश भंडारी ने बताया कि मंच से उतरते समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक साथ दो सीढ़ियां उतरे और फिसल गए.

बता दें कि शिवराज बुंदेलखंड में जन आशीर्वाद यात्रा कर रहे हैं. वे बुधवार को दमोह और पन्ना जिले की विधानसभाओं में भी लोगों तक पहुंचे थे.

Next Story