
- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- कांग्रेस विधायक और...
कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर का कोरोना से निधन, CM शिवराज ने जताया शोक

कमलनाथ की सरकार में मंत्री रहे बृजेंद्र सिंह राठौर का निधन हो गया है। वह पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से विधायक थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृजेंद्र सिंह राठौर वेंटिलेटर पर थे। कांग्रेस नेताओं ने निधन की पुष्टि की है। वहीं, पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
बृजेंद्र सिंह राठौर दमोह विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह उपचुनाव के दौरान ही कोरोना से संक्रमित हुए थे। भोपाल से पहले पहले उनका इलाज झांसी में चल रहा था। हाल ही में एयरलिफ्ट कर उन्हें भोपाल लाया गया था। बुंदेलखंड इलाके में बृजेंद्र सिंह राठौर कांग्रेस के बड़े नेता थे।
सीएम ने किया दुख व्यक्त
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने कहा कि इस दुखद घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें संबल दें और दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान करें।
विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह राठौर जी के निधन से अत्यंत दुःख हुआ। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों को इस वज्रपात को सहने की क्षमता दें।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 2, 2021
मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति
वहीं, पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि बृजेंद्र सिंह राठौर के दुखद निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक और व्यथित करने वाला है। वे मेरे बेहद प्रिय होकर, सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी और पार्टी के प्रति बेहद निष्ठावान और समर्पित थे। उनका निधन कांग्रेस परिवार और मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।
पूर्व मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह राठौर के दुखद निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक व व्यथित करने वाला है।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) May 2, 2021
वे मेरे बेहद प्रिय होकर , सहज , सरल व्यक्तित्व के धनी व पार्टी के प्रति बेहद निष्ठावान व समर्पित थे।
उनका निधन कांग्रेस परिवार व मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है।