मध्यप्रदेश

MP Congress Candidate List : कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में 144 प्रत्याशियों की सूची की जारी, कमलनाथ छिंदवाड़ा से लड़ेंगे चुनाव

Arun Mishra
15 Oct 2023 6:08 AM GMT
MP Congress Candidate List : कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में 144 प्रत्याशियों की सूची की जारी, कमलनाथ छिंदवाड़ा से लड़ेंगे चुनाव
x
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को राघीघाट सीट से मैदान में उतारा गया है।

MP Congress Candidate List : कांग्रेस पार्टी ने रविवार को आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को छिंदवाड़ा से मैदान में उतारा गया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को राघीघाट सीट से मैदान में उतारा गया है। वह पिछली कमल नाथ सरकार में मंत्री थे, जो मार्च 2021 में गिर गई थी, जब 22 मौजूदा कांग्रेस विधायकों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए।

यह घोषणा नई दिल्ली में एआईसीसी कार्यालय में उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के एक दिन बाद आई।

आपको बतादें इससे पहले, कमलनाथ ने कहा था कि कांग्रेस 'पितृ पक्ष' के बाद विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी, जिस दौरान हिंदू अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देते हैं। रविवार को पितृ पक्ष का समापन और शुभ नवरात्रि उत्सव की शुरुआत हुई।

Next Story