Archived

MP विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने टिकट चाहने वाले उम्मीदवारों के सामने रखी ये शर्त

Vikas Kumar
26 Feb 2018 1:31 PM IST
MP विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने टिकट चाहने वाले उम्मीदवारों के सामने रखी ये शर्त
x
मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले है। कांग्रेस ने इस चुनाव में पार्टी का टिकट मांगने वालों के सामने शर्त रखी है।

भोपाल : मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले है। कांग्रेस ने इस चुनाव में पार्टी का टिकट मांगने वालों के सामने शर्त रखी है। पार्टी ने टिकट चाहने वाले उम्मीदवारों को 50,000 रुपए पार्टी कोष में जमा करवाने को कहा है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने संवाददाताओं को जानकारी देते हुए बताया कांग्रेस से टिकट चाहने वाले उम्मीदवारों को 50,000 रुपए पार्टी कोष में जमा कराना होगा। जबकि महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 25,000 रुपए जमा करवाना होगा।

दरअसल मध्य प्रदेश में 14 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस का खजाना अब पूरी तरह से खाली हो चुका है। इसलिए वित्तीय संकट से घिरी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के साल में खजाना भरने के लिए नया प्रयोग करने जा रही है।

इस बार कांग्रेस का टिकट की ख्वाहिश रखने वाले नेताओं को आवेदन के साथ 50 हजार रुपए का डिमांड ड्राफ्ट जमा कराना होगा। आवेदन करने वाले नेता को टिकट नहीं मिलने पर यह राशि वापस नहीं होगी। यह फैसला प्रदेश चुनाव समिति ने आज की बैठक में पारित किया। उन्होंने कहा कि इससे टिकट मांगने वालों में भी गंभीरता बनी रहेगी और पार्टी को कोष के लिए जूझना भी नहीं पड़ेगा।

सामान्य वर्ग के पुरुष आवेदकों को आवेदन के साथ 50 हजार रुपए का डिमांड ड्राफ्ट भी जमा कराना होगा। और महिला, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को पार्टी ने छूट देते हुए यह राशि 25 हजार रुपए तय की है।

आवेदन लेने की ये प्रकिया कांग्रेस पांच मार्च से शुरू करेगी और यह प्रकिया 15 मार्च तक जारी रहेगी। पार्टी ने ये भी साफ़ कर दिया है कि रुपए जमा कराना ही टिकट मिलने की गारंटी नहीं है। इसके लिए पार्टी चार स्तर पर सर्वे करेगी। इस परीक्षा में खरे उतरने पर ही टिकट फाइनल होगा।

जिन्होंने रुपए जमा करवाए है उन्हें अगर टिकट नहीं भी मिलता है तो उनके रुपए लौटाए नहीं जाएंगे। सारी राशि पार्टी के खजाने में जमा हो जाएगी। संवाददाताओं को जानकारी देते हुए दीपक बावरिया ने ये भी बताया कि पार्टी का टिकट मांगने वाला कोई भी उम्मीदवार टिकट का आवेदन करते समय शक्ति प्रदर्शन न करे, क्योंकि ऐसा करना मना किया गया है।

Next Story