मध्यप्रदेश

नीमच में दरगाह के पास हनुमान मंदिर बनाने पर विवाद, दो गुटों में पथराव, धारा 144 लागू

Sakshi
17 May 2022 5:35 AM GMT
नीमच में दरगाह के पास हनुमान मंदिर बनाने पर विवाद, दो गुटों में पथराव, धारा 144 लागू
x
नीमच पुरानी कचहरी पर हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था।

मध्य प्रदेश के नीमच में हनुमान हनुमान मंदिर निर्माण के बाद दो समुदायों के बीच तनाव की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि नीमच पुरानी कचहरी पर हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया। नीमच में स्थिति को काबू में रखने को लिए लोकल पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। नीमच जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी गई है।

नीमच के एसपी सूरज कुमार वर्मा ने कहा कि यहां एक दरगाह है। वहां कुछ लोगों ने हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना कर दी है। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति काबू में कर लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ है। इसमें दो तीन बाइकों को नुकसान पहुंचा है। विवाद में कोई भी घायल नहीं हुआ है।

नीमच के एसपी सूरज कुमार वर्मा ने बताया कि जहां विवाद हुआ वहां हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग रहते हैं। विवाद के वक्त भीड़ हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इसके बाद पुलिस ने गलियों में पेट्रोलिंग की और लोगों से घरों में रहने के लिए कहा गया है। लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने के लिए भी कहा गया है। जो लोग अफवाह फैला रहे हैं, उनकी पहचान की जा रही है। उन पर कार्रवाई भी की जाएगी। अभी तक विवाद को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।

Next Story