
शहीद पति का जुदाई का गम सह नही पाई पत्नी ने की खुदकुशी, चीखते हुए भाई भागा

इंदौर: शहीद जवान नीलेश धाकड़ की मौत के बाद ठीक चार दिन बाद शहीद जवान की मंगेतर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि नीलेश की मंगेतर ज्योति उर्फ रानी धाकड़ ने जैसी ही उनके मौत की खबर सुनी वो सन्न रह गई और गुमसुम रहने लगी। वो इतने सदमे में आ गई कि उसने खाना-पीना तक छोड़ दिया। हाटपीपल्या के बरखेड़ासोमा गांव में नीलेश की मौत के गम को बर्दाश्त नहीं कर पाई और आखिरकार उसने कमरे में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। गौरतलब है कि श्रीनगर में एक हादसे में गोली लगने से नीलेश की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही रानी सदमे में थी, दोनों की शादी अगले साल 28 अप्रैल को होनी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
जानकारी के अनुसार भाई नीलेश जब सोकर उठा और पीछे गया तो बहन रानी बाड़े में फंदे पर झूल रही थी। उसे इस हाल में देख घबराया भाई चीखते हुए बाहर अाया। मां ने उससे पूछा तो उसने रोते हुए बहन के फांसी में लटके होने की बात कही। यह सुनते ही मां बदहवास हो गई। चीख सुन अन्य परिजन घर पर पहुंचे और पिता को सूचना दी। बाद से ही के पीछे बाड़े में अलसुबह फांसी लगा ली।
बरखेड़ा सोमा निवासी रानी पिता मनोहरलाल धाकड़ की शादी सैनिक नीलेश धाकड़ से होनी थी। मनोहरलाल की दो बेटियां ज्योति और रानी हैं और बेटा नीलेश है। उसने खाना-पीना भी नहीं के बराबर कर दिया था। उसकी यह हालत देख हमें डर था कि वह कहीं कोई गलत कदम ना उठा ले, इसलिए उसे लगातार सदमे से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे। हमेशा चहकने वाली रानी चार दिन से गुमसुम थी। शनिवार सुबह पिताजी खेत पर चले गए थे और मां काम कर रही थी।




