Archived

सरकारी दफ्तर में नागि‍न डांस और 'कजरारे' पर ठुमके, तस्वीरें हुईं VIRAL

Arun Mishra
17 April 2018 10:27 AM IST
सरकारी दफ्तर में नागि‍न डांस और कजरारे पर ठुमके, तस्वीरें हुईं VIRAL
x
आइए जानते हैं काम छोड़कर क्‍यों डांस कर रहे थे ये सरकारी कर्मचारी और क्‍या मिली इन्‍हें सजा....
देवास : सरकारी दफ्तर के बाबू काम करें या ना करें 'हवन जरूर करेंगे'. जी हां बाल विकास विभाग के सरकारी कर्मचारियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में कर्मचारी जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं.
वीडि‍यो मध्य प्रदेश के देवास का है. इस वीडियो में सरकारी बाबू और कर्मचारी दफ्तर में फि‍ल्मी गाने में डांस करते देखे गए. पुरुष कर्मचारियों के साथ महिला कर्मचारियों ने भी गाने की धुन पर जमकर ठुमके लगाए. कजरारे, हवन करेंगे जैसे गानों पर इन कर्मचारियों ने जमकर डांस किया. नाग‍िन डांस करते भी नजर आए.



ये मध्यप्रदेश के देवास जिले में महिला बाल विकास विभाग की पार्टी थी. पार्टी दफ्तर में हो रही है, वो भी काम के वक्त. सरकारी कर्मचारी मस्ती कर रहे हैं, ना फाइलों की चिंता और ना ही अफसरों का खौफ.



ठुमका भी ऐसा कि बॉलीवुड के बड़े बड़े सि‍तारे पीछे छूट जाए. वहीं एक महिला कर्मचारी बन बैठी अभिषेक बच्चन तो दूसरी ऐश्वर्या राय. जी हां डांस करते हुए उन्‍हें यह कहते हुए साफ सुना जा सकता है. आइए जानते हैं वीड‍ियो पर क्‍या हुआ एक्‍शन.

अब वीडियो वायरल हुआ तो डीएम आशीष सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं. डीएम ने कहा कि जांच में अगर यह आरोप सही पाए गए कि काम के वक्‍त डांस किया गया है तो एक्‍शन जरूर होगा.
Next Story