राष्ट्रीय

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के जरिए किया पीएम पर हमला

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के जरिए किया पीएम पर हमला
x

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक और कार्यकाल मिलने पर यदि संविधान भी बदल दें तो उन्हें कोई आश्चर्य नहीं होगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्विटर के जरिए यह बात कही।

दरअसल मोदी ने दीपावली पर्व सेना के जवानों के बीच मनाया। इस दौरान मिलिट्री जैसी वेशभूषा अपनाने के चलते दिग्विजय और अन्य राजनेता उन पर निशाना साध रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को भी इस संबंध में ट्वीट के जरिए सवाल उठाते हुए कहा था कि क्या कोई नागरिक मिलिट्री ड्रेस पहन सकता है।

दिग्विजय सिंह ने इसके अलावा शनिवार को एक और ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने 'संघ' पर भी हमला बोला और कहा कि संघ की विचारधारा देश को बर्बाद कर रही है, जिसका वे विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग 'बांटो और राज करो' और 'बार-बार झूठ बोलो' की नीति पर काम करते हैं।

यशवंत सिन्हा की ट्वीट पर लिखा

दिग्विजय सिंह ने यह टिप्पणी पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा की एक ट्वीट के जवाब में किया है। असल में इस ट्वीट में यशवंत सिन्हा ने लिखा था कि कितना अच्छा होता अगर शास्त्री, इंदिरा और अटल ने भारत पर पाकिस्तान की जीत को मिलिट्री ड्रेस में सेलिब्रेट किया होता। इसके जवाब में दिग्विजय सिंह ने लिखा, "यशवंत सिन्हा जी, यह तो केवल एक शुरुआत है। प्रथम विश्व युद्ध में हिटलर 'कार्पोरल' (सेना में कनिष्ठ अधिकारी) था। बाद में उसने खुद को जर्मन सेना का कमांडर इन चीफ घोषित कर दिया था। यदि मोदी जी संसद में एक और कार्यकाल मिलने पर संविधान परिवर्तित कर स्वयं को राष्ट्र का स्थायी प्रमुख घोषित कर दें, तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।"

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story