मध्यप्रदेश

विधवा के साथ दरिंदगी : गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला सरिया, पीड़िता की हालत गंभीर

Arun Mishra
11 Jan 2021 9:02 AM GMT
विधवा के साथ दरिंदगी : गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला सरिया, पीड़िता की हालत गंभीर
x
Image for representation
महिला के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया फिर उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की सरिया डाल दिया

सीधी : यूपी के बंदायू गैंगरेप मामले के बाद मध्य प्रदेश के सीधी जिले में महिला के साथ वैसी ही हैवानियत का मामला सामने आया है। महिला के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया फिर उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की सरिया डाल दिया। घटना के बाद पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत काफी नाजुक होने के कारण रीवा रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सीधी जिले के अमिलिया थाना इलाके में महिला अपने दो बच्चों के साथ रहती है। चार साल पहले उसके पति की मौत हो गई। उसके बाद से महिला झोपड़ी में ही दुकान चलाकर बच्चों की परवरिश कर रही है। शनिवार की रात इलाके के ही तीन युवकों ने महिला को आवाज दी। महिला ने जब झोपड़ी में डंडे के सहारे लगे टाटी के दरवाजे को नहीं खोला तो युवकों ने उसे तोड़ दिया और भीतर घुस आए। तीनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की सरिया डाल दी। रविवार को अस्पताल जाने तक महिला का काफी खून बह चुका था। उसकी बहन उसे जिला अस्पताल ले गई। उसकी हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने तुरंत रीवा रेफर कर दिया। इधर पुलिस ने दो आरोपी भाईलाल पटेल, लल्लू कोल और उसके साथ को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से इलाके में स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।

Next Story