
VIDEO: क्या आपने BJP महासचिव का रॉकस्टार लुक देखा? सम्मेलन में गिटार भी बजाया

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में रंगपंचमी के एक दिन पूर्व रात को आयोजित बजरबट्टू हास्य कवि सम्मेलन में इस बार भाजपा महासचिव कुछ अलग अंदाज में ही नजर आए। अपने नए लुक को लेकर वो सोशल मीडिया पर छा गए हैं।
दरअसल, अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का रॉकस्टार लुक सामने आया है। इंदौर के मल्हारगंज में आयोजित शोभायात्रा में रथ पर सवार कैलाश रॉकस्टार के लुक में दिखे। उन्होंने शोभायात्रा का वीडियो ट्वीट भी किया है।
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) March 5, 2018
आपको बता दें कैलाश विजयवर्गीय हर साल अलग-अलग रूप में बजरबट्टू हास्य कवि सम्मेलन में भाग लेते है। पिछले साल कैलाश सचिन तेंदुलकर और उससे पहले बाहुबली के रूप में नजर आए थे।
वहीं इस बार कैलाश विजयवर्गीय क्या रूप धरेंगे, यह बताने पर तीन लाख रुपए का इनाम भी रखा गया था। लेकिन कोई भी इस बारे में सटीक जानकारी नहीं दे सका कि इस साल की शोभायात्रा में वो किस रूप में नजर आने वाले है।




