मध्यप्रदेश

नौकरी के लालच में महिला ने किया खुद को समर्पित, रेप पीड़िता पर BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने उठाए सवाल

Sakshi
24 May 2022 10:44 AM GMT
नौकरी के लालच में महिला ने किया खुद को समर्पित, रेप पीड़िता पर BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने उठाए सवाल
x
मध्य प्रदेश के भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का एक रेप पीड़िता को लेकर दिया बयान काफी चर्चा में है।

मध्य प्रदेश के भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का एक रेप पीड़िता को लेकर दिया बयान काफी चर्चा में है। बता दें कि रेलवे में ADRM पद पर तैनात गौरव सिंह के खिलाफ एक महिला सहकर्मी ने रेप का आरोप लगाया है। इस मामले में प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि नौकरी के लालच में पीड़ित महिला ने अपने आप को उस अधिकारी को सौंप दिया। एक साल-डेढ़ साल के बाद आप उसकी शिकायत हो रही है। मुझे लगता है यह गलत है।

बता दें कि भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो कहती हुई दिख रही हैं कि हम जिस विभाग में काम करते हैं वो हमारे लिए मां के समान होती है लेकिन ध्यान रखना चाहिए कि माता कभी बदनाम न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि गौरव सिंह नाम के एक सीनियर अधिकारी ने एक महिला सहकर्मी को नौकरी का लालच देकर उसका शोषण किया।

बता दें कि बीते 21 मई को सांसद साध्वी प्रज्ञा ऑल इंडिया ट्रैन कंट्रोलर एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंची थीं। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि इसमें कहीं न कहीं महिला की भी गलती है। अगर किसी ने लालच दिया है और आपने खुद को उसे सौंप दिया, यह सही नहीं है। पुरुष होने का दंड किसी को नहीं मिलना चाहिए। साथ ही भाजपा सांसद ने प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा कि 'महिला अगर शिकायत करती है तो मोदी जी के शासन में उसकी सुनवाई जरूर होती।'

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है लेकिन शिकायत करने से पहले ही महिला ने लालच में आकर खुद को समर्पित कर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि नियुक्ति महिला का अधिकार था और पीड़ित महिला को वरिष्ठ अधिकारियों के पास इसकी शिकायत करने जाना चाहिए था और शोषण के खिलाफ शिकायत करनी चाहिए थी।

Next Story