मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा : रेलिंग तोड़कर पुल से नर्मदा में गिरी बस, 11 शव निकाले गए, 15 लोगों को किया रेस्क्यू

Arun Mishra
18 July 2022 11:35 AM IST
मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा : रेलिंग तोड़कर पुल से नर्मदा में गिरी बस, 11 शव निकाले गए, 15 लोगों को किया रेस्क्यू
x
धामनोद के खलघाट में बस टू-लेन पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नर्मदा में गिरी। यह पुल पुराना बताया जा रहा है।

मध्यप्रदेश के धार में बड़ा हादसा हो गया। सुबह पौने दस बजे धामनोद में खलघाट के पास नर्मदा नदी में यात्रियों से भरी बस गिर पड़ी। बस इंदौर से पुणे जा रही थी। महिलाओं - बच्चों समेत 40 यात्री सवार थे। अब तक 12 शव निकाले जा चुके हैं। धामनोद के खलघाट में बस टू-लेन पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नर्मदा में गिरी। यह पुल पुराना बताया जा रहा है।

बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की है। ब्रिज से ओवरटेक करने में अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे की जानकारी लगते ही खलघाट सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। इंदौर और धार से NDERF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन को बचाव और राहत कार्य के आदेश दिए हैं।

हादसा आगरा - मुंबई (एबी रोड) हाईवे पर हुआ। यह रोड इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ता है। घटनास्थल इंदौर से 80 किलोमीटर दूर है। जिस संजय सेतु पुल से बस गिरी, वो दो जिलो धार और खरगोन की सीमा पर बना है। आधा हिस्सा खलघाट (धार) और आधा हिस्सा खलटाका (खरगोन) में है। खरगोन से भी कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे हैं।

Arun Mishra

Arun Mishra

Sub-Editor of Special Coverage News

Next Story