मध्यप्रदेश

प्रेमी संग भागी सात बच्चों की मां, अब पति लगा रहा थाने के चक्कर, आखिर मामला क्या है?

सांकेतिक तस्वीर
x

सांकेतिक तस्वीर 

मध्यप्रदेश। सात बच्चों की एक मां अपनी जिम्मेदारियों के साथ पति को छोड़कर आशिक संग फरार हो गई। मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर का है। आरोप है कि महिला घर से कुछ जरूरी कागजात और नकदी भी साथ ले गई है।

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के मातगंवा थाने के शुक्ला पुरवा की रहने वाली कमला यादव अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी संग भाग गई। कमला 7 बच्चों की मां है, जिसमें से 5 बेटियां एवं 2 बेटे हैं। कमला अपने साथ छोटे बेटे को भी ले गई है।

फरियादी पति अशोक यादव का कहना है कि उसकी पत्नी उसके परिचित राम किशन शुक्ला के साथ भागी है। भागते समय घर से जरूरी कागजात, आधार कार्ड, पासबुक एवं कई अन्य दस्तावेजों के अलावा ₹35000 नकद ले गई है।

अशोक यादव ने पुलिस पर लापरवाही बरतने के साथ एफआईआर के लिए 2500 रुपए लेने का भी आरोप लगाया है। घटना को हुए 10 दिनों से ज्यादा हो गए हैं, फरियादी पति लगातार थाने के चक्कर लगा रहा है तो वहीं पुलिस अभी खाली हाथ है। पुलिस का कहना है कि मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story