Archived

MP board result : 10वीं में हर्षवर्धन और अनामिका टॉपर, 12वीं कॉमर्स में आयुषी टॉपर, यहां देखें रिजल्ट

Arun Mishra
14 May 2018 3:17 PM IST
MP board result : 10वीं में हर्षवर्धन और अनामिका टॉपर, 12वीं कॉमर्स में आयुषी टॉपर, यहां देखें रिजल्ट
x
10वीं में हर्षवर्धन और अनामिका टॉपर
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने आज सुबह एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2018 (MP Board Result 2018 2018) घोषित कर दिया।
भोपाल : मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने आज सुबह एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2018 (MP Board Result 2018 2018) घोषित कर दिया। मप्र बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान पर भी चेक कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड के परिणाम सोमवार को सुबह सवा ग्यारह बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम आवास से जारी किए गए। 10वीं का रिजल्ट 66.54 प्रतिशत रहा। यह पिछले साल की तुलना में 16.68 प्रतिशत ज्यादा है। 10वीं में शाजापुर के हर्षवर्धन परमार और विदिशा की अनामिका साध ने पहला स्थान हासिल किया है। नीमच जिला पास फीसदी के मामले में पहले नंबर पर आया है। दूसरे स्थान पर देवास है।
इसके अलावा 12 वीं का रिजल्ट 68.07 प्रतिशत रहा। एमपी बोर्ड 12वीं के टॉपर्स की बात करें तो साइंस स्ट्रीम के टॉपर ललित पचौरी, कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर आयुषी रही हैं। इसके अलावा आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप शिवानी पवार ने किया है।
इस बार 12वीं बोर्ड में 6,00,065 बच्चों ने रेग्युलर परीक्षा दी थी। 4253 बच्चे अनुपस्थित रहे। वहीं, 1,08,358 बच्चे फेल हुए हैं। पास बच्चों की संख्या की बात करें तो यह 4,05,122 है। एमपी बोर्ड 12वीं प्राइवेट परीक्षा में 1,65,293 बच्चे शामिल हुए थे। इस परीक्षा में 16295 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
दसवीं और बारहवीं बोर्ड नतीजों को जारी करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सफलता केवल डिग्री से नहीं मिलती है। सचिन तेंदुलकर जैसे उदाहरण हैं, जिन्होंने बिना डिग्री के क्रिकेट में कई रिकॉर्डर्स बनाए। उन्होंने आगे कहा कि 12वीं में जिन्हें 70 फीसदी से ज्यादा नंबर मिले हैं, उन्हें सरकार की ओर से करियर काउंसलिंग की सुविधा दी जाएगी।
बताते चलें कि इस बार एमपी बोर्ड की परीक्षा तकरीबन 19 लाख छात्र-छात्राओं ने दी थी। इसमें एमपी बोर्ड 12वीं में 7 लाख स्टूडेंट्स हैं, तो वहीं, 10वीं में 11 लाख स्टूडेंट्स शामिल हैं। इन सभी छात्र-छात्राओं के नतीजों को सोमवार को घोषित किया गया।
Next Story