मध्यप्रदेश

MP Election: सोनिया गांधी के घर पर हाई लेवल मीटिंग, फाइनल कैंडिडेट्स के नामों पर लग सकती है मुहर

Sonali kesarwani
7 Oct 2023 10:22 AM GMT
MP Election: सोनिया गांधी के घर पर हाई लेवल मीटिंग, फाइनल कैंडिडेट्स के नामों पर लग सकती है मुहर
x
MP Election: आज कांग्रेस के उम्मीदवारों को लेकर दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास पर केंद्रीय चुनाव समीति की महत्वपूर्ण बैठक है। इस बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग सकती है।

MP Election: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति शनिवार को बैठक करने वाली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर विचार-विमर्श होगा। यह बैठक कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दिल्ली में 10 जनपथ रोड स्थित आवास पर होगी। बैठक शाम करीब 4 बजे होने वाली है।

MP Election को लेकर राहुल गांधी कर रहे तैयारी

इससे पहले, 3 अक्टूबर को कांग्रेस ने प्रदेश में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक भी की थी। यह बैठक भी राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर फैसला करने के लिए थी। इससे पहले प्रदेश की दोनों ही प्रमुख पार्टियों, भाजपा और कांग्रेस ने एक-दूसरे पर निशाना साधते हुए अपने अभियान तेज कर दिए हैं। बीजेपी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रचार अभियान को आगे बढ़ाया है। दूसरी तरफ कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य प्रमुख नेता कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं।

MP Election में भाजपा ने जारी की सूचि

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा पहले ही उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी कर चुकी है। उनकी दूसरी सूची में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते सहित राज्य के कई दिग्गज शामिल थे। कांग्रेस मध्य प्रदेश में भाजपा से सत्ता छीनने की कोशिश में हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा राज्य में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। एमपी में चुनाव अक्टूबर और नवंबर के बीच किसी भी समय तय होने की संभावना है। मध्य प्रदेश के अलावा चार अन्य राज्यों में भी चुनाव होने हैं।

Also Read: एशियन गेम्स में कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड मेडल, ईरान को दी मात

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

    Next Story