Archived

मध्यप्रदेश : CM शिवराज के दावों की खुली पोल, 6 साल पहले बना पुल बीच से टूटा

Vikas Kumar
26 Dec 2017 5:53 PM IST
मध्यप्रदेश : CM शिवराज के दावों की खुली पोल, 6 साल पहले बना पुल बीच से टूटा
x

भोपाल : हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश की सड़कों को अमेरिका की सड़कों से बेहतर बताया था। लेकिन अब हाल ही में हुए एक हादसे से उनके दावों की पोल खुल गई है। मध्य प्रदेश के रामनगर में 6 साल पहले बना एक पुल बीच से ही टूट गया है।

इतनी जल्दी पुल का टूटना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दावों को खंडन करता है। हैरानी की बात ये है कि ये पुल सिर्फ 6 साल पहले ही बनकर तैयार हुआ है। झाबुआ को रतलाम से जोड़ने वाले इस पुल के दो हिस्से हो गए हैं।

गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन पुल टूटने के कारण यातायात काफी प्रभावित हो गया है।

Next Story