Archived

मशहूर डांसर सपना चौधरी के ठुमके के दौरान कार्यक्रम में पथराव, पुलिस ने बरसाई लाठियां

Vikas Kumar
17 Jan 2018 11:27 AM IST
मशहूर डांसर सपना चौधरी के ठुमके के दौरान कार्यक्रम में पथराव, पुलिस ने बरसाई लाठियां
x
मध्य प्रदेश के मुरैना शहर आयोजित एक कार्यक्रम में मशहूर डांसर सपना चौधरी के ठुमके के दौरान शो में जमकर हंगामा हुआ। सपना चौधरी को देखने के लिए आए लोगों को...

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के मुरैना शहर आयोजित एक कार्यक्रम में मशहूर डांसर सपना चौधरी के ठुमके के दौरान शो में जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने कार्यक्रम में पथराव किया जिसके बाद पुलिस ने लोगों पर बरसाई लाठियां।

खबर के मुताबिक, मुरैना शहर में आयोजित स्थानीय 'दुबे का गार्डन' में कार्यक्रम के दौरान रागिनी गायक और डांसर सपना चौधरी के शो में जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है यहां अंदर प्रवेश करने की बात को लेकर विवाद हो गया।

सपना चौधरी को देखने के लिए आए लोगों को जब गार्डन में प्रवेश नहीं मिला तो उन्होंने पथराव कर दिया। इसके बाद वहां हालात बिगड़ गए। पथराव में कुछ लोग चोटिल भी हुए। पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए बलप्रयोग करना पड़ा।

वहां पर व्यवस्था में लगे चार थानों के एक सैकड़ा से अधिक पुलिस कर्मियों ने उपद्रवियों पर डंडे चलाए। इस दौरान एमएस रोड़ पर दोपहर में दो घंटे तक ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ। वहीं बवाल बढ़ने पर सपना चौधरी कार्यक्रम अधूरा छोड़कर लौट गईं।

Next Story