मध्यप्रदेश

उज्जैन में गणेश विसर्जन जुलूस पर पथराव, जुलूस में शामिल 6 से अधिक लोग घायल, मूर्ति भी खंडित, घर की छत से ईंट और पत्थर बरसाने का वीडियो हुआ वायरल

Desk Editor
11 Sep 2022 1:34 PM GMT
उज्जैन में गणेश विसर्जन जुलूस पर पथराव, जुलूस में शामिल 6 से अधिक लोग घायल, मूर्ति भी खंडित, घर की छत से ईंट और पत्थर बरसाने का वीडियो हुआ वायरल
x

उज्जैन में गणेश विसर्जन जुलूस पर पथराव हुआ है। घटना शनिवार रात की है। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गोयला बुजुर्ग में उन्हेल-नागदा मार्ग पर गणेश विसर्जन जुलूस निकला जा रहा था। इसी दौरान घर से कुछ लोगों ने एकाएक पथराव शुरू कर दिया। पथराव में जुलूस में शामिल 6 से अधिक लोग घायल हो गए। डीजे में शामिल वाहन का कांच फूट गया। घर की छत पर से ईंट और पत्थर बरसाने का वीडियो भी सामने आया है। वहीं कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम का घेराव किया। भैरवगढ़ थाना पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर लिया है। घटना के 16 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

उज्जैन जिले के उन्हेल-नागदा मार्ग पर ग्राम गोयला बुजुर्ग में सामान्य जाति के लोगों ने दलितों के गणपति विसर्जन जुलूस पर ईंट एवं पत्थरों से पथराव कर दिया। पथराव में भगवान गणेश की मूर्ति भी खंडित हो गई। साथ ही इस पथराव में 2 डीजे की गाड़ी फूट दी गई। अचानक हुए इस पथराव में लगभग आधा दर्जन से ज्यादा जुलूस में शामिल लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद देर रात में बड़ी संख्या में ग्रामीण भैरवगढ़ थाने पहुंचे और प्रकरण दर्ज करवाया। वहीं रविवार दोपहर तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज दलित समाज के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।

Next Story