मध्यप्रदेश

सीएए का समर्थन करना बसपा विधायक रमाबाई को पड़ा मंहगा, मायावती ने दिया ये आदेश

Sujeet Kumar Gupta
29 Dec 2019 6:35 AM GMT
सीएए का समर्थन करना बसपा विधायक रमाबाई को पड़ा मंहगा, मायावती ने दिया ये आदेश
x

दमोह। मध्यप्रदेश में दमोह के पथरिया से बसपा विधायक रमाबाई को नागरिकता कानून का समर्थन करने पर मायावती ने पार्टी से निलंबित कर दिया। बसपा सुप्रीमो ने ट्वीटर पर इसकी जानकारी दी। मायावती ने ट्वीट कर कहा कि बसपा अनुशासित पार्टी है।

इसका अनुशासन तोड़ने पर पार्टी के विधायक और सांसद के खिलाफ तुरन्त कार्रवाई की जाती है। इसी के चलते पथरिया विधायक रमाबाई को पार्टी से निलंबित किया जाता है। क्योंकि उन्होंने नागरिकता कानून का समर्थन किया था। रमाबाई पर पार्टी के कार्यक्रमों में भी भाग लेने पर रोक लगा दी गई है।

मायावती ने ट्वीट में यह भी कहा कि बसपा ने सबसे पहले नागरिकता कानून को विभाजनकारी और असंवैधानिक बताकर इसका विरोध किया था। इस संबंध में राष्ट्रपति को ज्ञापन भी दिया था। फिर भी विधायक रमाबाई ने नागरिकता कानून का समर्थन किया। पहले भी उन्हें कई बार पार्टी लाइन पर चलने की चेतवानी दी गई थी।


Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story