मध्यप्रदेश

महिला ने किया रेप का विरोध तो आरोपी ने चलती ट्रेन से फेंका, हालत गंभीर

Sakshi
30 April 2022 1:06 PM GMT
महिला ने किया रेप का विरोध तो आरोपी ने चलती ट्रेन से फेंका, हालत गंभीर
x
दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर आरोपी ने 24 वर्षीय महिला को चलती ट्रेन से बाहर धक्का दे दिया।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक यात्री के द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर आरोपी ने 24 वर्षीय महिला को चलती ट्रेन से बाहर धक्का दे दिया। बात दें कि यह खौफनाक घटना बीते बुधवार को घटित हुई। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसमें उनके सिर और उसके शरीर के कई अंगों पर चोट आई है। इस मामले में जबलपुर जीआरपी पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा ने बीते शुक्रवार को कहा कि आरोपी को लेकर उनके टीम को एक खास लीड मिली है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे।

बात दें कि फिलहाल आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना में पीड़ित महिला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की रहने वाली है, जो मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर बागेश्वर धाम मंदिर के दर्शन के लिए गई हुई थी और घटना के समय जिला मुख्यालय से 35 किलो मीटर दूर खजुराहो- पन्ना रुट पर थी।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसने 21 मंगलवार तक मंदिर के दर्शन करने की मन्नत मांगी थी और यह उसका आखरी दर्शन था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंदिर से दर्शन कर लौटते हुए वह खजुराहो महोबा एक्सप्रेस स्पेशल पैसेंजर ट्रेन के एक जनरल कंपार्टमेंट में चढ़ गई। महिला का कहना है कि खजुराहो से 5:15 को शाम को यह ट्रेन चली, तभी आखिरी वक्त हमला करने वाला आरोपी भी बोगी में चढ़ गया।

पीड़ित महिला के अनुसार उस कोच में अन्य कोई यात्री नहीं था और ट्रेन में चढ़े उस मनचले ने उस पर गंदे कमेंट्स किए तो महिला ने इस पुरे घटनाक्रम को अनसुना कर दिया लेकिन जब आरोपी उसके साथ जबरदस्ती करने लगा तो महिला ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के पेट पर लात घुसे मरने शुरू कर दिए। जिसके बाद खुद को बचने के लिए महिला ने आरोपी की उंगली चबा डाली, फिर उसके उंगली से खून बहने लगा तो वह तिलमिला उठा और लगातार महिला पर थप्पड़ बरसता रहा और लात मारता रहा।

उसने ट्रेन से महिला को धक्का देने की कोशिश की, जिसके बाद महिला खुद को बचाने के लिए कोच के दरवाजों पर लगे हैंडल को पकड़कर लटक गई, फिर आरोपी ने महिला के हाथों पर तब तक वार किए, जब तक महिला से दरवाजे का हैंडल छूट नहीं गया और इसके बाद वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गई। रेलवे के एक कर्मचारी ने महिला को घायल अवस्था में बेहोश पड़े देखा तो पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Next Story