महाराष्ट्र

Anushka And Ranbir Video: जानिए उस किस्से को जब रणवीर और अनुष्का लड़ पड़े थे रेडियो जॉकी के सामने ही, एक्ट्रेस ने लगाया था थप्पड़

Anshika
18 April 2023 3:02 PM GMT
Anushka And Ranbir Video: जानिए उस किस्से को जब रणवीर और अनुष्का लड़ पड़े थे रेडियो जॉकी के सामने ही, एक्ट्रेस ने लगाया था थप्पड़
x
अनुष्का शर्मा और रणवीर कपूर का एक फनी वीडियो सामने आ रहा है जिसमें अनुष्का और रणवीर आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो रिकॉर्डिंग के समय का है अनुष्का इस वीडियो में रणबीर पर थप्पड़ भी चलाती दिख रही हैं।

अनुष्का शर्मा और रणवीर कपूर का एक फनी वीडियो सामने आ रहा है जिसमें अनुष्का और रणवीर आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो रिकॉर्डिंग के समय का है अनुष्का इस वीडियो में रणबीर पर थप्पड़ भी चलाती दिख रही हैं। वो लड़ रही हैं क्योंकि उन्हें उनके चेहरे पर टैटू बनाना है और इसकी पीछे वजह भी है।

अनुष्का शर्मा और रणवीर कपूर दोनो की दोस्ती जगजाहिर भी है। ऐसे में दोनों के बीच की केमिस्ट्री भी लोगों को खूब अच्छी लगती है। इन दोनों की ये दोस्ती वाली बॉन्डिंग तब खूब दिखती है जब वे साथ होते हैं। दोनों की ये बॉन्डिंग करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के प्रमोशन के दौरान भी खूब दिखी थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा भी नजर आई हैं।

अब अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर का एक फनी वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस एक्टर को थप्पड़ लगाती दिख रही हैं। इसके बाद दोनों के बीच बहस होती है और अनुष्का रणबीर पर चिल्लाती दिख रही हैं। अनुष्का शर्मा पेन से रणबीर की बॉडी पर कुछ बनाना चाह रही हैं लेकिन एक्टर ऐसा करने नहीं दे रहे। अनुष्का भी अपनी बात पर डटी हुई दिख रही हैं।

अनुष्का शर्मा और रणवीर की यह लड़ाई तब होती है जब वो लोग एक रेडियो के शो पर पहुंचते हैं। यहां एक आरजे गाने को लेकर बात करना शुरू करती है अनुष्का शर्मा और रणवीर कपूर आपस में लड़ पड़ते हैं

'मुझे लगता था कि ये सब बस हमलोग ही करते हैं'

वीडियो में रणबीर पर चिल्लाते हुए अनुष्का कहती हैं- रणबीर, भगवान कसम... तुमने ये क्यों किया? ये कहते हुए अनुष्का अपने हाथ की तरफ दिखाती हैं यानी उन्होंने उनके साथ कुछ मस्ती की है ,जिसका बदला लेने के लिए अनुष्का एकदम तैयार दिखती हैं। दोनों की इस तरह की लड़ाई को देखकर आरजे कहती है कि यह सब केवल हम ही लोग कर सकते हैं लेकिन आप दोनों को देखकर यह लग रहा है कि ऐसा सेलिब्रिटीज भी कर सकते हैं । बता दें कि ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी और इसी दौरान उन्होंने बताया भी था कि अनुष्का उनकी फेवरेट को-स्टार हैं।

अनुष्का अपनी अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रही हैं

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा की अगली फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी। फिल्म अनुष्का की मां बनने के बाद की पहली फिल्म होगी इस फिल्म में अनुष्का फेमस क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाते हुए नजर आ रही है। वहीं रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब रणबीर 'एनिमल'की तैयारी में जुटे हैं जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं।

Next Story