लाइफ स्टाइल

जानिए बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसस के बारे में जो दिखती है एक दूसरे के जैसे, लगती है एकदम जुड़वा बहने

Anshika
18 April 2023 2:19 PM GMT
जानिए बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसस के बारे में जो दिखती है एक दूसरे के जैसे, लगती है एकदम जुड़वा बहने
x
आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड में ऐसी कई सारी एक्ट्रेसेज हैं जिनकी हमशक्ल भी हैं। वह शक्ल में एक दूसरे से इतनी ज्यादा मिलती है कि एक दूसरों की जुड़वा बहने लगती हैं। ऐसे में ऐश्वर्या राय बच्चन, कैटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेसेज की भी हमशक्ल है

Bollywood Actresses Doppelgangers: आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड में ऐसी कई सारी एक्ट्रेसेज हैं जिनकी हमशक्ल भी हैं। वह शक्ल में एक दूसरे से इतनी ज्यादा मिलती है कि एक दूसरों की जुड़वा बहने लगती हैं। ऐसे में ऐश्वर्या राय बच्चन, कैटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेसेज की भी हमशक्ल है ।आपको पहली बार लगेगा यह ओरिजिनल हीं है।इनका चेहरा थोड़ा ही नहीं बल्कि काफी ज्यादा मिलता है। आज हम आपको ऐसे ही चौदह एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जो एक दूसरे की हमशक्ल हैं। इनके नैन नक्श इतने ज्यादा मिलते हैं कि कोई इन्हे मां बेटी तो कोई ने सगी बहने कहता है।

नई दिल्ली: लोगों का कहना है कि सोनाक्षी सिन्हा का चेहरा रीना राय से काफी मिलता है ।लोगों को लगता है कि सोनाक्षी सिन्हा रीना राय की भी बेटी है। इसी तरह रवीना टंडन, माधुरी दीक्षित, परवीन बॉबी जैसी हसीनाओं के भी हमशक्ल है जिनको देखकर आपको लगेगा कि यह जुड़वा बहने हैं। उनका चेहरा इतना ज्यादा मिलता है कि लोग अक्सर धोखा खा जाते हैं।

विदिषा श्रीवास्तव हिंदी टीवी में सारे शोज किए हैं। वहीं उन्होंने साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम किया है। उनकी सूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम से इतनी ज्यादा मिलती है कि दोनों बहने लगते हैं। यामी गौतम इन दिनों 'ए थर्सडे' में अपने शानदार अभिनय की वजह से सुर्खियों में थीं

चित्रांगदा सिंह की सूरत की मशहूर एक्ट्रेस स्मिता पाटिल से मिलता है। हालांकि चित्रांगदा ने फिल्मों में बहुत ही कम सीरियस रोल किए होंगे उन्होंने अधिकतर फिल्मों में ग्लैमरस रोल किए हैं। लोगों का कहना है कि चित्रांगदा की शक्ल स्मिता पाटिल से मिलती है। स्मिता पाटिल ने फिल्मों में आर्टिस्टिक रोल किए हैं. उन्होंने महिलाओं के सशक्त किरदारों को पर्दे पर निभाया था।

अस्तित्व एक प्रेम कहानी की निक्की वालिया ने कई सालों तक टीवी इंडस्ट्री में काम किया। उनके नैन नक्श हूबहू माधुरी दीक्षित से मिलते हैं। उनकी मुस्कुराहट बिल्कुल माधुरी दीक्षित जैसी ही लगती है। लोग कई बार उन्हें देखने पर धोखा भी खा जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय की भी एक हमशक्ल हैं। जी हां उनकी इस हमशक्ल का नाम है स्नेहा उल्लाल, जिन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू सलमान खान के साथ किया था फिल्म 'लकी: नो टाइम फॉर लव' में नजर आई थीं. उन्होंने कुछ और फिल्मों में काम किया, पर ऐश्वर्या राय जितनी लोकप्रिय नहीं हो पाईं। वही रवीना टंडन और ट्विंकल खन्ना के नैन-नक्श एक जैसे लगते हैं और दिलचस्प बात यह है कि अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना से शादी करने से पहले रवीना टंडन को भी डेट किया था।

दीपशिखा नागपाल फिल्म 'कोयला' से लोकप्रिय हुई थीं. उन्हें फिल्म 'धूम धमाका' में सतीश कौशिक के साथ देखा गया था. मशहूर एक्ट्रेस परवीन बॉबी से उनकी सूरत काफी मिलती

Next Story