Archived

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, 200 फ़ीट गहरी खाई में गिरी बस, 33 की मौत, PM ने जताया दुःख

Arun Mishra
28 July 2018 4:45 PM IST
महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, 200 फ़ीट गहरी खाई में गिरी बस, 33 की मौत, PM ने जताया दुःख
x
मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के रायगड में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक कॉलेज की बस 200 फ़ीट गहरी खाई में गिरी है।

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में एक बड़ा हादसा हुआ है। मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के रायगड में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक कॉलेज की बस 200 फ़ीट गहरी खाई में गिरी है। बस में कॉलेज के 35 स्टाफ सवार थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 33 लोगों की मौत की खबर है। हादसे वाली जगह पर एनडीआरएफ की टीम को रवाना कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बस में कृषि कॉलेज के छात्र और स्टाफ मौजूद थे।

बस में सवार सभी लोग पिकनिक पर महाबलेश्वर जा रहे थे। ये दर्दनाक हादसा मुंबई से 190 किमी दूर पोलादपुर घाटी के पास हुआ।



बस दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा चुका है। इस हादसे में कई लोगों के मृत और घायल होने की आशंका है।

बता दें कि इसी महीने उत्तराखंड में भी एक भीषण बस हादसा हो हुआ था। पौड़ी गढ़वाल में बस 60 मीटर गहरी खाई जा गिरी थी, जिसमें 48 लोगों की मौत हो गई थी। कई लोग इस हादसे में घायल हो गए थे।

Next Story