महाराष्ट्र

CBI ने समीर वानखेड़े पर भ्रष्टाचार का केस किया दर्ज, मुंबई-द‍िल्‍ली समेत 29 ठ‍िकानों पर रेड

Arun Mishra
12 May 2023 1:26 PM GMT
CBI ने समीर वानखेड़े पर भ्रष्टाचार का केस किया दर्ज, मुंबई-द‍िल्‍ली समेत 29 ठ‍िकानों पर रेड
x
समीर वानखेड़े ने दो साल पहले क्रूज ड्रग्‍स मामले में आर्यन खान को गिरफ्तार किया था।

एनसीबी मुंबई जोन के पूर्व चीफ समीर वानखेड़े और तीन अन्य के खिलाफ सीबीआई ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। ये मामला आर्यन खान क्रूज केस में भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ा है। इस मामले मेंसीबीआई ने शुक्रवार दिल्ली, मुंबई, रांची और कानपुर समेत देश के 29 ठिकानों पर छापा मारा।

ये मामला एनसीबी की विजिलेंस रिपोर्ट की फैक्ट्स फाइंडिंग रिपोर्ट के आधार पर दर्ज किया है। समीर वानखेड़े ने दो साल पहले क्रूज ड्रग्‍स मामले में आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। उस वक्‍त समीर वानखेड़े मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी थे।

समीर वानखेड़े नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुंबई जोनल प्रमुख थे, जब उन्होंने 2021 में मुंबई के तट पर एक क्रूज पर छापा मारा था। इस मामले में आर्यन खान को चार सप्ताह तक जेल में बिताना पड़ा था। बाद में मई 2022 में एंटी-ड्रग्स एजेंसी ने "पर्याप्त सबूतों के अभाव में" उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया था। इसके बाद समीर वानखेड़े के खिलाफ NCB ने आर्यन खान केस की विजिलेंस जांच की थी। इसकी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भी भेजी गई थी। इस रिपोर्ट में समीर वानखेड़े पर गंभीर आरोप लगे थे।

Next Story