महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसे में बस में जिंदा जल गए 26 लोग...डिवाइडर से टकराने के बाद टायर में ब्लास्ट, फिर धधक उठी बस

Arun Mishra
1 July 2023 5:24 AM GMT
महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसे में बस में जिंदा जल गए 26 लोग...डिवाइडर से टकराने के बाद टायर में ब्लास्ट, फिर धधक उठी बस
x
बुलढ़ाणा में एक लग्जरी बस में आग लगने से 26 पैसेंजर की मौत हो गई।

महाराष्ट्र के बुलढ़ाणा जिले में देर रात भयानक सड़क हादसा हुआ। बुलढ़ाणा में एक लग्जरी बस में आग लगने से 26 पैसेंजर की मौत हो गई। ये बस नागपुर से पुणे जा रही थी, रास्ते में ही दुर्घटना का शिकार हो गई। जख्मियों का बुलढाणा सिविल अस्पताल इलाज़ में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि निजी ट्रैवल्स की बस नागपुर से पुणे जा रही थी। तभी बुलढ़ाणा जिले के सिंदखेड राजा के पास देर रात करीब 1.30 बजे वह डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद बस में सवार 26 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। इसके साथ ही इस दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि घायलों का इलाज बुलढ़ाणा सिविल अस्पताल में चल रहा है। बुलढाणा के एसपी सुनील कडासने ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस का टायर फट गया, जिससे वह एक खंभे और डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई। अधिकारी ने बताया कि बस में सवार 33 यात्रियों में से 26 की जलकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बाकी आठ यात्रियों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। सभी सुरक्षित हैं।

मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

इस हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए दुर्घटना में मरने वालों के लिए पांच लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।

पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुई लग्जरी बस नागपुर से मुंबई जा रही थी, तभी पिंपलखुटा गांव के पास देर रात करीब 1.30 बजे वह एक खंभे से टकराकर डिवाइडर से टकराई. उसमें आग लग गई. पुलिस का कहना है कि 7 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि यात्री नागपुर, वर्धा और यवतमाल के रहने वाले थे.

Next Story