![](/images/clear-button-white.png)
- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमित शाह से मिलने के...
अमित शाह से मिलने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दिया बड़ा बयान
![अमित शाह से मिलने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दिया बड़ा बयान अमित शाह से मिलने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दिया बड़ा बयान](https://www.specialcoveragenews.in/h-upload/2019/11/04/275815-amitshah.webp)
महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर बीते 10 दिनों से जारी हलचल सोमवार को दिल्ली पहुंच गई। निवर्तमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली पहुंचकर गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस दौरान उनकी राज्य के राजनीतिक हालात को लेकर भी चर्चा हुई। हालांकि मीटिंग के बाद बाहर निकले फडणवीस ने सरकार गठन पर चर्चा से इनकार करते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह से सिर्फ किसानों को लेकर बातचीत हुई।
मीडिया से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि सूबे में जल्द नई सरकार की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'कौन क्या बोलता है, मैं यह नहीं कह सकता।' उन्होंने कहा, 'नई सरकार के गठन को लेकर कौन क्या कहता है, इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता। मैं यही कहूंगा कि महाराष्ट्र में जल्दी ही नई सरकार बनेगी, मुझे पूरा भरोसा है।'
बता दें कि सोमवार को ही एनसीपी चीफ शरद पवार भी दिल्ली आकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान दोनों के बीच महाराष्ट्र पर चर्चा होगी। मीटिंग में गैर-बीजेपी सरकार के गठन के लिए एनसीपी और कांग्रेस के बीच शिवसेना के साथ जाने पर सहमति बनाने की चर्चा होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
10 दिनों से जारी है गतिरोध, विकल्पों पर भी चर्चा
पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने के लिए एक वैकल्पिक व्यव्स्था की सुगबुगाहट भी है। इसके तहत शिवसेना को कांग्रेस और एनसीपी के समर्थन देने की खबरें हैं। चुनाव नतीजों के बाद से हीअपनी पार्टी के मुख्यमंत्री की मांग पर बीजेपी और शिवसेना के नेता अड़े हुए हैं। हालांकि, अभी तक प्रदेश में सरकार बनाने की दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई है।
![Special Coverage News Special Coverage News](/images/authorplaceholder.jpg)