महाराष्ट्र

अहमदनगर जिला अस्पताल के ICU वार्ड में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत

अहमदनगर जिला अस्पताल के ICU वार्ड में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत
x

महाराष्ट्र में अहमदनगर जिला अस्पताल में आज भयंकर आग लग गई। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला अस्पताल के आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) में आज तड़के आग लगने से दस लोगों की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं 13 -14 लोगों के जख्मी होने की भी खबर है। आग से झुलसे लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया है। 20 से ज्यादा लोगों को पास के एक अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि, अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। हालांकि, अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बताया तो यह भी जा रहा है कि जितने लोगों की जानें गई हैं, वे सभी कोरोना मरीज थे।


Next Story