महाराष्ट्र

MaharashtraPolitcalCrisis: फडणवीस सरकार में शिंदे बनेंगे डिप्टी सीएम, 12 बागियों को भी इनाम, देखिए- कैबिनेट की संभावित लिस्ट

Arun Mishra
30 Jun 2022 7:18 AM GMT
MaharashtraPolitcalCrisis: फडणवीस सरकार में शिंदे बनेंगे डिप्टी सीएम, 12 बागियों को भी इनाम, देखिए- कैबिनेट की संभावित लिस्ट
x
Maharashtra Politcal Crisis davendra phadnavis to be cm and eknath to be depty cm govt possible list of cabinet

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार के इस्तीफे के बाद अगली सरकार कब बनने वाली है इस पर हर एक शख्स की नजर टिकी हुई है। बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व सीएम रहे देवेंद्र फडणवीस के घर पर अहम बैठक जारी है।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल एकनाथ शिंदे गुट के समर्थन पत्र के साथ आज ही राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर सरकार बनाने का अपना दावा पेश करेगी, वहीं आज शाम या कल शपथ ग्रहण का कार्यक्रम भी हो सकता है.

महाराष्ट्र में अगली सरकार के लिए भाजपा और शिवसेना का एकनाथ शिंदे गुट अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं. एक तरफ मुंबई में आज जहां भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, वहीं दूसरी ओर गोवा में एकनाथ शिंदे शिवसेना के बागी विधायकों के चर्चा कर रहे हैं. इन बैठकों के बीच जो बात सामने निकल कर आ रहे है, उसके अनुसार, देवेंद्र फडणवीस सरकार में एकनाथ शिंदे उप मुख्यमंत्री की भूमिका में होंगे.

इसके साथ ही बताया जा रहा है कि देवेंद्र फडणवीस सरकार में कुल 40 मंत्री होंगे, जिनमें से 28 भाजपा के और 12 एकनाथ शिंदे गुट के होंगे. इसके अलावा यह भी कयास लगाया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे ने जिन बागी शिवसैनिक विधायकों से मंत्रालय छिन लिया था, अगली सरकार में उन विधायकों को वही विभाग दोबारा अलॉट किए जाएंगे.

महाराष्ट्र कैबिनेट में बीजेपी से किसे मिल सकती है जगह?

देवेंद्र फडणवीस - (मुख्यमंत्री)

चंद्रकांत पाटिल

सुधीर मुनगंटीवार

गिरीश महाजन

आशीष शेलार

प्रवीण दारेकर

चंद्रशेखर बावनकुले

विजयकुमार देशमुख या सुभाष देशमुख

गणेश नाइक

राधाकृष्ण विखे पाटिल

संभाजी पाटिल निलंगेकर

मंगल प्रभात लोढ़ा

संजय कुटे

रवींद्र चव्हाण

डॉ. अशोक उइके

सुरेश खाडे

जयकुमार रावल

अतुल सावे

देवयानी फरांडे

रणधीर सावरकर

माधुरी मिसाल

बीजेपी से इनको बनाया जा सकता है राज्य मंत्री

प्रसाद लाड

जयकुमार गोरे

प्रशांत ठाकुर

मदन येरावर

महेश लांडगे या राहुल कुल

निलय नाइक

गोपीचंद पडलकर

बंटी बंगाड़िया

एकनाथ शिंदे ग्रुप से किसे बनाया जा सकता है कैबिनेट मंत्री

एकनाथ शिंदे - (उपमुख्यमंत्री)

गुलाबराव पाटिल

उदय सामंत

दादा भुसे

अब्दुल सत्तार

संजय राठौड़

शंभूराज देसाई

बच्चू कडु

तानाजी सावंतो

एकनाथ गुट से इन्हें बनाया जा सकता राज्य मंत्री

दीपक केसरकर

संदीपन भुमरे

संजय शिरसात

भारत गोगावले

Next Story