महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में बड़ा सड़क हादसा : होटल में घुसा कंटेनर, कई को कुचला 10 की मौत

Arun Mishra
4 July 2023 11:05 AM GMT
महाराष्ट्र में बड़ा सड़क हादसा : होटल में घुसा कंटेनर, कई को कुचला 10 की मौत
x
सड़क हादसे में दस लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 38 लोग घायल हो गए हैं।

महाराष्ट्र में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। महाराष्ट्र के धुले जिले में एक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया है। शुरूआती मिल रही जानकारी के मुताबिक सड़क हादसे में दस लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 38 लोग घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि स्पीड में आ रहा ट्रक सड़क किनारे बने होटल में घुस गया, जिसके चलते कई लोग इसकी चपेट में आ गए। दुर्घटना शिरपुर तालुका के पलासनेर गांव में दोपहर करीब 12 बजे हुई। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कंटेनर अपने आगे चल रही एक कार को रौंदता हुआ सड़क किनारे एक होटल में जा घुसता है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना की दौरान कंटेनर की रफ्तार करीब 60-80 किलोमीटर प्रति घंटे रही होगी। कंटेनर पर गिट्‌टी लदा हुआ था। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया और कंटेनर को क्रेन के जरिए हटाया गया। हादसे में होटल पूरी तरह तबाह हो गया।


Next Story