महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा : खाई में गिरे दो कंटेनर, 1 की मौत, कई लोग घायल

Arun Mishra
30 Nov 2022 5:57 AM GMT
महाराष्ट्र में बड़ा हादसा : खाई में गिरे दो कंटेनर, 1 की मौत, कई लोग घायल
x
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर यह हादसा मुंबई जाने वाले मार्ग पर ढेकू गांव के पास आज तड़के करीब 4 बजे हुआ।

महाराष्ट्र में एक बड़ा हादसा सामने आया है। खोपोली घाट में बुधवार को दो कंटेनर 100 फीट गहरी खाई में गिर गए। जानकारी के मुताबिक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौजूद है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह बोरघाट में एक भीषण दुर्घटना हुई। हादसे में कम से कम तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में मुंबई की ओर आ रहे वाहनों की भिड़ंत के बाद एक कंटेनर ट्रक करीब सौ फीट गहरी खाई में गिर गया। साथ ही एक अन्य ट्रक का केबिन कार्गो से अलग होकर खाई में गिर गया। जबकि तीसरा ट्रक सड़क पर पलट गया।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर यह हादसा मुंबई जाने वाले मार्ग पर ढेकू गांव के पास आज तड़के करीब 4 बजे हुआ। इस हादसे के बाद हाईवे पुलिस, खोपोली पुलिस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है। हादसे में ट्रक और कंटेनर में रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया जा रहा है। साथ ही ट्रैफिक पुलिस की तरफ से इस बात का खास ख्याल रखा जा रहा है कि हाईवे पर यातायात प्रभावित न हो। इस भीषण हादसे में हताहतों की संख्या की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।



Next Story