मुम्बई

बॉडी बिल्डर मिस्टर इंडिया रह चुके मनोज पाटिल ने की आत्महत्या की कोशिश, अभिनेता साहिल खान पर लगाया ये आरोप

Arun Mishra
16 Sep 2021 4:12 AM GMT
बॉडी बिल्डर मिस्टर इंडिया रह चुके मनोज पाटिल ने की आत्महत्या की कोशिश, अभिनेता साहिल खान पर लगाया ये आरोप
x
मनोज पाटिल को मुंबई के कूपर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

मिस्टर इंडिया रह चुके बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने मुंबई में आत्महत्या की कोशिश की है. जानकारी के मुताबिक मनोज पाटिल ने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उन्होंने अभिनेता साहिल खान पर बड़े-बड़े आरोप लगाए हैं. मनोज पाटिल ने साहिल खान पर साइबर बुलिंग और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है. बता दें कि मनोज पाटिल को मुंबई के कूपर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

मनोज पाटिल ने की आत्महत्या की कोशिश

मनोज पाटिल फिलहाल कूपर अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है. मिली जानकारी के अनुसार मनोज पाटिल ने गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी. बुधवार की रात मनोज पाटिल ने आत्महत्या कर जान देने की कोशिश की. मनोज पाटिल ने अभिनेता साहिल खान पर पिछले कई दिनों से उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है.


बदनामी के चलते आत्महत्या का कदम उठाया

मनोज पाटिल ने अपने सुसाइड नोट में कहा है कि प्रताड़ना और बदनामी के चलते वह आत्महत्या का कदम उठा रहा है. मिस्टर इंडिया बने रहे मनोज पाटिल मिस्टर ओलंपिया के लिए कोशिश कर रहे थे. साहिल खान भी इस प्रतियोगिता में प्रवेश करना चाहते थे. मनोज पाटिल का आरोप है कि इसी वजह से साहिल खान उन्हें प्रतियोगिता में हिस्सा न लेने देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.


अभिनेता साहिल खान पर लगाया आरोप

इसके अलावा मनोज पाटिल ने यह भी कहा है कि साहिल खान उन्हें सोशल मीडिया पर बदनाम कर रहे थे. यह सब उसके आत्महत्या के प्रयास का कारण बना. इस बीच मनोज पाटिल के परिवार ने ओशिवारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. यह भी पता चला है कि मनोज पाटिल का परिवार मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाएगा.

Next Story