महाराष्ट्र

Dreams Mall Sunrise Hospital में लगी भीषण आग, 9 कोरोना मरीजों की दर्दनाक मौत और 70 लोग घायल

Shiv Kumar Mishra
26 March 2021 12:24 PM IST
Dreams Mall Sunrise Hospital में लगी भीषण आग, 9 कोरोना मरीजों की दर्दनाक मौत और 70 लोग घायल
x

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना असर काफी देखने को मिल रहा है। इसी बीच मुंबई से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक मॉल में स्थित अस्पताल में आग लग गई। जिससे कोविड-19 के नौ मरीजों की मौत हो गई। हालांकि राहत की बात यह है कि, आनन फानन में रेस्क्यू कर 70 अन्य मरीजों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

मुंबई के सनराइज अस्पताल में आग लग गई। मुंबई कमिश्नर ने बताया, "कल रात को 12 बजे यहां आग लग गई। यहां पर कोरोना के 78 मरीज भर्ती थे। 10 लोगों की मृत्यु हुई है और बाकी मरीजों को दूसरे अस्पताल में भर्ती किया गया है। शुरुआती जांच में अस्पताल की लापरवाही नजर आ रही है।

"एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, भांडुप क्षेत्र में स्थित ड्रीम्स मॉल सनराइज अस्पताल में करीब आधी रात को कुछ देर बाद आग लग गई। यह अस्पताल पांच मंजिला मॉल की तीसरी मंजिल पर स्थित है। हादसे के समय कोविड-19 के मरीज़ों के अलावा और भी कई मरीज अस्पताल में थे।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घटना में नौ मरीजों की मौत हो गई। वहीं, डीसीपी प्रशांत कदम ने बताया कि, घटना में दो लोगों की मौत हुई है। आग मॉल के पहले फ्लोर पर लगी थी। अस्पताल में 76 कोरोना मरीज भर्ती थे।



Next Story