मुम्बई

जाकिर नाइक पर ED का शिकंजा, मुंबई और पुणें में 16.40 करोड़ की संपत्ति जब्त!

Special Coverage News
19 Jan 2019 11:41 AM GMT
जाकिर नाइक पर ED का शिकंजा, मुंबई और पुणें में 16.40 करोड़ की संपत्ति जब्त!
x
Zakir Naik (File Photo)
प्रवर्तन निदेशालय ने जाकिर नाइक मामले में धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत 16.40 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की है?

विवादित इस्लामिक धर्मगुरू जाकिर नाइक पर ईडी ने शिकंजा कसना शरू कर दिया है। ईडी ने जाकिर नाइक की करोड़ों की प्रोपर्टी कुर्क कर ली है। प्रवर्तन निदेशालय ने जाकिर नाइक मामले में धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत 16.40 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की है। यह संपत्ति मुंबई और पुणे में स्थित है।

ईडी के मुताबिक उसने धन शोधन निरोधक अधिनियम यानी पीएमएलए के तहत नाइक की मुंबई और पुणे स्थित संपत्तियों की कुर्की के लिए अस्थायी आदेश जारी किया था। केंद्रीय जांच एजेंसी ने बताया कि अचल संपत्तियों का अनुमानित मूल्य 16.40 करोड़ रुपए है। जाकिर नाइक मामले में यह तीसरी संपत्ति कुर्की है। ईडी इस मामले में अब तक कुल 50.49 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर चुका है।



आपको बता दें कि जाकिर नाइक फिलहाल मलेशिया में है। भारत भगोड़े जाकिर नाइक को प्रत्यकर्पित कर देश लाने की कोशिशों में जुटा है। जाकिर नाइक को लेकर कुछ महीने पहले इंटरपोल की एक बैठक भी हुई थी, जिसमें सीबीआई और राष्ट्रीय जांच एजेंसी के आला अधिकारियों ने नाइक के खिलाफ मजबूत साक्ष्य और दस्तावेज पेश किए थे।

Next Story