मुम्बई

उमेश कोल्हे की हत्या में दोस्त युसूफ खान हुआ गिरफ्तार तो विवेक अग्निहोत्री ने कुछ यूं कसा तंज

Shiv Kumar Mishra
3 July 2022 3:18 PM GMT
उमेश कोल्हे की हत्या में दोस्त युसूफ खान हुआ गिरफ्तार तो विवेक अग्निहोत्री ने कुछ यूं कसा तंज
x

Friend Yusuf Khan arrested in the murder of Umesh Kolhe: महाराष्ट्र के अमरावती, उमेश कोल्हे हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि हत्या के मास्टरमाइंड का नाम इरफान शेख है। वह रहबर नाम का एनजीओ चलाता है। इरफान के कहने पर ही गिरफ्तार किये गए 6 आरोपियों ने मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। हालांकि अब जानकारी सामने आ रही है कि हत्यारों में से एक युसूफ खान, उमेश कोल्हे को पहले ही जानते थे। दोनों 2006 से ही दोस्त थे। इस पर फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने तंज कसा है।-

मृतक उमेश कोल्हे के भाई महेश कोल्हे ने बताया कि "पुलिस से हमें पता चला कि मेरे भाई की नूपुर शर्मा पर पोस्ट करने पर हत्या कर दी गई थी। वह पशु चिकित्सक यूसुफ खान (गिरफ्तार आरोपी) के अच्छे दोस्त थे। हम उन्हें 2006 से जानते थे। इस जानकारी के सामने आने के बाद विवेक अग्निहोत्री ने तंज कसा है।

विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर लिखा कि "दुश्मन ना करे दोस्त ने जो काम किया है।" इस पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। राजन झा ने लिखा कि 'यदि यह पकड़ा नहीं जाता, तो स्टोरी बनती और मजहबी एकता की मिसाल पेश की जाती।' एक यूजर ने लिखा कि '15 साल से अधिक की दोस्ती और अपने दोस्त की जान सिर्फ एक सामाजिक पोस्ट के लिए ले ली, जो उसे पसंद नहीं थी जबकि दोस्त कभी-कभी जीवन रक्षक होते हैं।'

Next Story