मुम्बई

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर लगे मुकदमे लिए वापस, निलंबन का आदेश भी किया रद्द

Arun Mishra
12 May 2023 11:28 AM GMT
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर लगे मुकदमे लिए वापस, निलंबन का आदेश भी किया रद्द
x
परमबीर सिंह के निलंबन आदेश को भी रद्द कर दिया गया है।

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को बड़ी राहत मिली है।महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह पर लगे सभी मुकदमे वापस ले लिए हैं। वहीं 2021 के अंत में जारी उनके निलंबन आदेश को भी रद्द कर दिया गया है।

परमबीर सिंह के खिलाफ मुंबई और आसपास के ठाणे में जबरन वसूली से संबंधित कम से कम चार प्राथमिकी दर्ज की गई थीं। अधिकारी ने कहा कि राज्य के गृह विभाग ने बुधवार को उनके निलंबन को रद्द करने का आदेश जारी किया।

आदेश के अनुसार, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी के निलंबन की अवधि को उनके ड्यूटी पर रहने के रूप में माना जाना चाहिए, उन्होंने कहा। सिंह को दिसंबर 2021 में निलंबित कर दिया गया था जब महा विकास अघडी (एमवीए) सरकार सत्ता में थी।

Next Story