महाराष्ट्र

मुंबई के मानखुर्द इलाके में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, दमकल की 16 गाड़ियाँ मौके पर

Arun Mishra
5 Feb 2021 5:07 PM IST
मुंबई के मानखुर्द इलाके में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, दमकल की 16 गाड़ियाँ मौके पर
x
आग मानखुर्द के कुर्ला स्क्रैप में स्क्रैप मैटेरियल में लगी है?

मुंबई : मुंबई के मानखुर्द में भीषण आग लग गई है. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. आग लगने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है. फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया है. जानकारी के मुताबिक आग की लपटों में कुछ फंसे हो सकते हैं.

गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर आग लगने के साथ ही काले धुएं के विशाल गुब्बार को इस क्षेत्र से निकलते देखा गया. दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग काफी भीषण है, तकनीकी भाषा में कहा जाए तो 3 लेवल की आग है और पानी के कई टैंकर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. आग लगने से उठते 10 से 15 फीट के धुएं के गुबार को दूर से ही देखा जा सकता है.

जानकारी भी सामने आई है कि यह आग दोपहर में करीब 2.44 बजे लगी। आग मानखुर्द के कुर्ला स्क्रैप में स्क्रैप मैटेरियल में लगी है. समाचार लिखे जाने तक आग की वजह से किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है. इस संबंध में और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

Next Story