मुम्बई

मुंबई में कोरोना की रफ्तार हो रही है कम, 24 घंटे में सामने आए 13 हजार से ज्यादा मामले

Sakshi
13 Jan 2022 2:58 PM GMT
मुंबई में कोरोना की रफ्तार हो रही है कम, 24 घंटे में सामने आए 13 हजार से ज्यादा मामले
x
मुंबई में लगातार पांचवें दिन दैनिक कोरोना मामलों में गिरावट देखी गई। आज गुरुवार को नए दैनिक मामलों की संख्या 13,702 रही जो बुधवार (16240) की तुलना में 16% की गिरावट है।

मुंबई में लगातार पांचवें दिन दैनिक कोरोना मामलों में गिरावट देखी गई। आज गुरुवार को नए दैनिक मामलों की संख्या 13,702 रही जो बुधवार (16240) की तुलना में 16% की गिरावट है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार मुंबई में आज गुरुवार को 13,702 नए मामले सामने आए और 6 मौतें हुईं। वहीं मुंबई में वर्तमान में 95,123 एक्टिव केस हैं। शहर में मामले की संक्रमण दर 21.73% रही।

बता दें कि बुधवार को, मुंबई में 16,000 से अधिक ताजा मामले सामने आए थे। पिछले कुछ दिनों से, मुंबई की 24 घंटे की टैली में उतार-चढ़ाव हो रहा है, जिससे डेटा वैज्ञानिकों के लिए यह पता लगाना मुश्किल हो गया है कि शहर में तीसरी लहर कम हो रही है या नहीं। साथ ही 20,000 का आंकड़ा पार करने के बाद, शहर की 24 घंटे की टैली घटकर 19,474 हो गई और फिर यह तेजी से गिरकर 13,648 हो गई। मंगलवार को यह और गिरकर 11,647 मामले हो गए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार की मानें तो मुंबई की तीसरी लहर 21 दिसंबर को शुरू हुई थी और 7 जनवरी को शहर के दैनिक नए मामले 20,971 तक पहुंच गए थे व संक्रमण दर 29% थी। हालांकि अभी संक्रमण दर 21.73% है।

बता दें कि महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को कहा है कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में कोई कमी नहीं आई है। साथ ही उन्होंने कहा है कि "पिछले दो-तीन दिनों में, COVID-19 मामलों की रिपोर्टिंग में कमी आई है। उनका कहना है कि यह कम टेस्टिंग के कारण हो सकता है। बता दें कि बुधवार को, राज्य में लगभग 46,000 नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए। इसलिए, महाराष्ट्र में कोरोना मामलों में कमी का कोई संकेत नहीं है।" इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने अनिवार्य किया है कि केवल सिम्टोमैटिक लोगों का ही कोविड टेस्ट किया जाएगा।

Next Story