- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुम्बई
- /
- मिलिंद देवड़ा ने मुंबई...
मिलिंद देवड़ा ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
मुंबई : लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद अब मुंबई पार्टी अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही देवड़ा ने सूबे में आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को नेतृत्व देने के लिए तीन सदस्यीय पैनल गठित करने का सुझाव दिया है। हालांकि माना जा रहा है कि देवड़ा को राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
बता दें कि लोकसभा चुनावों से पहले ही कांग्रेस आलाकमान ने बड़ा फैसला लेते हुए देवड़ा को मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस ने संजय निरूपम की अध्यक्ष पद से छुट्टी कर अचानक यह फैसला लिया था। हालांकि लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब खुद पर जिम्मेदारी लेते हुए मिलिंद ने इस पद से इस्तीफा दे दिया है।
इससे पहले राहुल गांधी ने पिछले दिनों काफी मान-मनौव्वल के बाद भी पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा को कांग्रेस ने अंतरिम अध्यक्ष बनाया था। हालांकि कांग्रेस के भीतर से ही पार्टी अध्यक्ष पद पर किसी युवा चेहरे को लाने की वकालत की गई।
केंद्रीय राजनीति में आ सकते हैं मिलिंद
उधर, मिलिंद के इस्तीफे के बाद अब माना जा रहा है कि उन्हें केंद्र की राजनीति में लाया जा सकता है। हालांकि मिलिंद राष्ट्रीय राजनीति में आएंगे और आते हैं तो उन्हें क्या जिम्मेदारी दी जाएगी, फिलहाल इस पर आधिकारिक रूप से कोई बयान सामने नहीं आया है।
बीजेपी ने इशारों-इशारों में कसा तंज
मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे पर महाराष्ट्र बीजेपी ने इशारों-इशारों में तंज कसा है। पार्टी नेता शायना एनसी ने कहा, 'यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है और वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती हैं। महाराष्ट्र में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस में बड़े नेता अपने पद छोड़ रहे हैं। पृथ्वीराज चव्हाण पहले ही महाराष्ट्र कांग्रेस का अध्यक्ष पद छोड़ चुके हैं और अब मिलिंद देवड़ा ने इस्तीफा दे दिया है। आखिर वह जनता को क्या संदेश देना चाहते हैं?'
अमरिंदर ने कहा था, युवा को कमान दें
पंजाब के मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने युवा नेतृत्व को लाने की बात कहते हुए कहा था, 'राहुल गांधी के इस्तीफे के दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय के बाद पार्टी को इस समय एक युवा नेता की ही जरूरत है।' उन्होंने कहा, 'कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) से मेरा आग्रह है कि किसी ऐसे युवा नेता को ही पार्टी अध्यक्ष की कमान सौंपने के बारे में सोचे, जो अपनी देशव्यापी पहचान और जमीन से जुड़ाव के जरिए लोगों को उत्साहित कर सके।'