मुम्बई

मुंबई में चार मंजिला इमारत ढही, एक की मौत, 3 लोगों की हालत नाजुक, 10 अभी भी मलबे में दबे 15 लोगों को बचाया गया

Arun Mishra
28 Jun 2022 5:19 AM GMT
मुंबई में चार मंजिला इमारत ढही, एक की मौत, 3 लोगों की हालत नाजुक, 10 अभी भी मलबे में दबे 15 लोगों को बचाया गया
x
मुंबई के कुर्ला पूर्व के नाइक नगर में सोमवार देर रात एक चार मंजिला इमारत ढह गई।

मुंबई के कुर्ला पूर्व के नाइक नगर में सोमवार देर रात एक चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों की हालत नाजुक है। मलबे में 25 लोग दब गए थे। 15 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। 10 लोग अभी भी फंसे हुए हैं।

NDRF, BMC और मुबंई पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। बीएमसी की अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिड़े ने बताया कि इमारत जर्जर हो चुकी थी। 2013 से पहले मरम्मत और फिर इमारत को गिराने के लिए नोटिस दिए गए थे।

उधर, एकनाथ शिंदे ने मृतक के परिजनों को 5 लाख और घायलों को एक-एक लाख की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

आदित्य ठाकरे बोले, सभी को बचाना हमारी प्राथमिकता

महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। 4 इमारतों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन लोग फिर भी रह रहे थे। सभी को बचाना हमारी प्राथमिकता है। आसपास की दूसरी इमारतों को खाली कराने और गिराने का काम किया जाएगा।

Next Story