मुम्बई

हिरासत में लिए गए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, CM उद्धव के खिलाफ टिप्पणी का आरोप!

Arun Mishra
24 Aug 2021 9:59 AM GMT
हिरासत में लिए गए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, CM उद्धव के खिलाफ टिप्पणी का आरोप!
x
नारायण राणे महाराष्ट्र में जन आशीर्वाद यात्रा पर हैं और इसी यात्रा के दौरान उन्होंने उद्धव ठाकरे के खिलाफ टिप्पणी की थी।

मुंबई : केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) को महाराष्ट्र पुलिस ने हिरासत में लिया है। नारायण राणे को रत्नागिरी के चिपलून में महाराष्ट्र पुलिस ने हिरासत में लिया है। नारायण राणे पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ टिप्पणी करने का आरोप है और उसी के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। नारायण राणे महाराष्ट्र में जन आशीर्वाद यात्रा पर हैं और इसी यात्रा के दौरान उन्होंने उद्धव ठाकरे के खिलाफ टिप्पणी की थी।

अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए नारायण राणे ने मुंबई उच्च न्यायालय (High Court) में याचिका दाखिल की है। हालांकि, अभी तक याचिका पर सुनवाई शुरू नहीं हुई है। इसी बीच पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत के दौरान राणे की तबीयत बिगड़ गई। उनका शुगर लेवल हाई हो गया है। उन्हें शुरू में संगमेश्वर पुलिस स्टेशन में रखा गया, जहां उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। फिर काफी देर बाद वह कमरे से बाहर निकले।

Next Story