- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
PM मोदी बोले- 'कांग्रेस के भरोसे देश का संविधान और न्यायपालिका सुरक्षित नहीं है'
मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई पहुंच चुके हैं. यहां देश में आपातकाल के खिलाफ भाजपा के विरोध के तहत आयोजित कार्यक्रम विचार संबोधन सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई ये समझने की गलती ना करे कि हम सिर्फ देश में आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस सरकार की आलोचना करने के लिए काले दिन का स्मरण करते हैं। हम देश की वर्तमान और भावी पीढ़ी को जागरूक करना चाहते हैं, हम लोकतंत्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को सज्ज रखने के लिए इसका स्मरण करते हैं.
इमरजेंसी पर कांग्रेस को घेरने के लिए बीजेपी देश भर में 'काला दिवस' मना रही है. मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. जबकि केंद्रीय मंत्रियों से लेकर बीजेपी के अन्य बड़े नेता अलग-अलग शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
#WATCH: PM Narendra Modi in Mumbai ends his speech on 1975 Emergency with the slogan 'Loktantra Amar Rahe'. pic.twitter.com/radGgrwTLz
— ANI (@ANI) June 26, 2018
पीएम ने कहा कि देश ने कभी सोचा तक नहीं था कि सत्ता सुख के मोह में और परिवार भक्ति के पागलपन में, लोकतंत्र और संविधान की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले लोग हिन्दुस्तान को जेलखाना बना देंगे। एक परिवार के लिए संविधान का किस प्रकार से साधन के रूप में उपयोग किया जा सकता है, शायद ही ऐसा उदाहरण कहीं मिल सकता है।
The party which has no internal democracy cannot be expected to follow the ideals of a democracy: PM Narendra Modi in Mumbai pic.twitter.com/KMxgb6kbPg
— ANI (@ANI) June 26, 2018
पीएम ने कहा कि आज के युवा को इस बात की बिल्कुल जानकारी नहीं है कि इमरजेंसी के समय में क्या हुआ था। वो नहीं जानते कि आजादी के बिना जीना क्या होता है।
आपातकाल के समय नयायपालिका को भयभीत कर दिया था, जो लोकतंत्र के प्रति समर्पित थे उनको मुसीबत झेलने के लिए मजबूर कर दिया गया था और जो लोग एक परिवार के पक्ष में थे उनकी पांचों उंगलियां घी में थी : पीएम मोदी - लाइव देखें https://t.co/clhVYVbbl0 पर #CongressKilledDemocracy pic.twitter.com/5woultYaVB
— BJP (@BJP4India) June 26, 2018
पीएम ने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके खिलाफ कोर्ट में भ्रष्टाचार के आरोप लग सकते हैं और उन्हें जमानत भी लेनी पड़ेगी। इसलिए अब वो न्यायपालिका को डराने के लिए महाभियोग चलाने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी मानसिकता आज भी वैसी ही है जैसी आपातकाल के दौरान थी।
पीएम बोले कि जब-जब कांग्रेस पार्टी को और खासकर एक परिवार को अपनी कुर्सी जाने का संकट महसूस हुआ है तो उन्होंने चिल्लाना शुरू किया है कि देश संकट से गुजर रहा है, देश में भय का माहौल है और देश तबाह हो जाने वाला है और इसे सिर्फ हम ही बचा सकते हैं।
पीएम ने कहा कि आपातकाल के समय नयायपालिका को भयभीत कर दिया था, जो लोकतंत्र के प्रति समर्पित थे उनको मुसीबत झेलने के लिए मजबूर कर दिया गया था और जो लोग एक परिवार के पक्ष में थे उनकी पांचों उंगलियां घी में थी।
I respect veteran journalist Kuldip Nayar ji, he fought for freedom during emergency, he maybe a harsh critic of us but I salute him for this: PM Narendra Modi pic.twitter.com/VHszHbBtD1
— ANI (@ANI) June 26, 2018
पीएम ने कहा कि मैं अनुभवी पत्रकार कुलदीप नायर जी का सम्मान करता हूं, उन्होंने इमरजेंसी के दौरान आजादी की लड़ाई लड़ी। हो सकता है वो हमारे कड़े आलोचक हों लेकिन मैं उन्हें सलाम करता हूं। उस दौरान जब किशोर कुमार ने कांग्रेस के लिए गाने से इन्कार कर दिया तो उनके गीतों के प्रसारण पर रोक लगा दी गई।
When Kishore Kumar ji refused to sing for them, his songs and films were not allowed to be broadcast or played on the radio: PM Narendra Modi on emergency pic.twitter.com/ckyleEqXxG
— ANI (@ANI) June 26, 2018
पीएम ने आगे कहा कि जिस पार्टी के अन्दर लोकतंत्र ना हो उनसे लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। जिन्होनें देश के संविधान को कुचल डाला हो, देश के लोकतंत्र को कैदखाने में बंद कर दिया हो, वो आज भय फैला रहे हैं कि मोदी संविधान को खत्म कर देगा। लोकतंत्र के प्रति आस्था को मजबूत करने के लिए हमें आपातकाल के इस काले दिन को भूलना नहीं चाहिए और भूलने देना भी नहीं चाहिए।