मुम्बई

Mumbai में दर्दनाक हादसा : लिफ्ट में घुसते ही महिला टीचर की फंस गई टांग, हुई दर्दनाक मौत

Arun Mishra
17 Sep 2022 9:26 AM GMT
FILE PHOTO
x
महिला अध्यापिका की एक टांग लिफ्ट के अंदर थी तथा बाकी शरीर लिफ्ट के बाहर।

मुंबई में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई मौजूद मलाड के एक विद्यालय में 26 वर्षीय टीचर की लिफ्ट में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना उस वक़्त हुई जब वह लिफ्ट के भीतर जा रहे थी। तभी अचानक से लिफ्ट का दरवाजा बंद हो गया। महिला अध्यापिका की एक टांग लिफ्ट के अंदर थी तथा बाकी शरीर लिफ्ट के बाहर। तभी लिफ्ट 7वें फ्लोर की ओर जाने लगी तथा महिला इस दुर्घटना में गंभीर तौर पर घायल हो गई।

दुर्घटना की भनक लगते ही स्कूल कर्मचारी टीचर की सहायता के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने किसी प्रकार से उन्हें लिफ्ट केबिन से बाहर निकाला एवं मलाड पुलिस को खबर दी। पीड़ित अध्यापिका को पास के लाइफलाइन हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना मलाड वेस्ट के सेंट मैरी इंग्लिश स्कूल की है। मृतका की पहचान 26 वर्ष की जेनेल फर्नांडीस (Genelle Fernandes) के रूप में हुई।

स्कूल प्रशासन ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच हुई। महिला अध्यापिका छठे फ्लोर पर खड़ी थीं। उन्हें सेकंड फ्लोर जाना था। मगर लिफ्ट में एंटर करते ही उनके साथ यह दुर्घटना हो गई। कहा जा रहा है कि लिफ्ट जब सातवें फ्लोर की ओर जाने लगी तो महिला अध्यापिका लिफ्ट एवं दीवार के बीच फंस गई, जिससे उन्हें गंभीर चोट आईं। उनकी चीख सुनकर स्कूल स्टाफ एवं बच्चे सहायता के लिए मौके पर पहुंचे। मगर चिकित्सालय पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मलाड पुलिस ने आकस्मिक मौत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्या लिफ्ट खराब थी या कोई लापरवाही बरती गई? यह जानने के लिए पुलिस लिफ्ट का रखरखाव करने वाली एजेंसी से पूछताछ करेगी। साथ ही स्कूल स्टाफ के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

Next Story