महाराष्ट्र

स्कूल की इस ग्रुप फोटो में मौजूद एक्टर एक्ट्रेसेस ने फिल्म इंडस्ट्री में हासिल की बड़ी स्टारडम।

Anshika
1 May 2023 6:17 PM IST
स्कूल की इस ग्रुप फोटो में मौजूद एक्टर एक्ट्रेसेस ने फिल्म इंडस्ट्री में हासिल की बड़ी स्टारडम।
x
यूं तो बॉलीवुड में बहुत सारी खूबसूरत अभिनेत्रियां आई लेकिन इसमें से एक अभिनेत्री ऐसी भी थी जिन्होंने बेहद कम उम्र में इतनी ऊंचाइयां छू ली थी कि लोग उनके स्टारडम से डरने लगे थे।

यूं तो बॉलीवुड में बहुत सारी खूबसूरत अभिनेत्रियां आई लेकिन इसमें से एक अभिनेत्री ऐसी भी थी जिन्होंने बेहद कम उम्र में इतनी ऊंचाइयां छू ली थी कि लोग उनके स्टारडम से डरने लगे थे।

इतना ही नहीं उन्होंने काफी कम उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा भी कह दिया था। वह हमेशा से अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं।उनकी जितनी खूबसूरत एक्ट्रेस आज तक बॉलीवुड में दोबारा नहीं आई।

स्कूल की इस ग्रुप फोटो में ऐसे एक्टर एक्ट्रेस मौजूद है जिन्हें आप कभी पहचान भी नहीं पाएंगे और इसमें एक एक्ट्रेस तो ऐसी है जिसकी स्टारडम से माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी जैसी अभिनेत्रियां भी डरती थी। इस स्कूल फोटो में बॉलीवुड के दिग्गज हीरो और हीरोइन क्लास में दिखाई दे रहे हैं लेकिन क्या आप पहचान पाए कि वह कौन है ?

ध्यान से देखिए यह तस्वीर 1984 की है यह मुंबई के

मनेक्जी कूपर एजुकेशन ट्रस्ट स्कूल की सिल्वर जुबली की, जिसमें कई सारे बच्चे नजर आ रहे हैं. लेकिन जिन 5 बच्चों की तस्वीर पर गोल सर्किल बनाए हुए हैं, उन्हें ध्यान से देखिए. दरअसल, ये बच्चे कोई और नहीं बल्कि शर्मन जोशी, दिव्या भारती, फरहान अख्तर, रितेश वाधवानी और फिल्म एडिटर आनंद सुबया हैं. बॉलीवुड के तीन फिल्मी सितारे फरहान अख्तर, दिव्या भारती और शर्मन जोशी एक ही क्लास में पढ़ते थे और तीनों में काफी अच्छी बॉन्डिंग भी हुआ करती थी। यह तीनों क्लासमेट थे

जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर दिव्या भारती की जिनकी मुस्कुराहट ही फैंस को दीवाना बना दिया करती थी.

उन्होंने बहुत कम समय में ही इंडस्ट्री में बड़ा नाम हासिल कर लिया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका एक खास कनेक्शन शर्मन जोशी के साथ भी था यह वही शर्मन जोशी है जो थ्री इडियट्स में राजू के रोल में दिखाई दिए थे। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर शर्मन जोशी और दिव्या भारती का क्या कनेक्शन था?

दिव्या का जन्म 25 फरवरी 1974 को मुंबई में हुआ. वहीं शर्मन जोशी का जन्म भी मुंबई में हुआ था. दोनों ने एक साथ मनेक्जी कूपर एजुकेशन ट्रस्ट स्कूल से पढ़ाई की थी. दिव्या भारती ने सिर्फ 14 साल की उम्र में ही एक्टिंग और मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख लिया था और 1990 में वह 16 साल की उम्र में तेलुगु फिल्म 'बोब्बिली' राजा से डेब्यू किया.

इसके बाद 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'विश्वआत्मा' से दिव्या भारती को बहुत सफलता मिली और इसके बाद उन्होंने शोला और शबनम, दीवाना जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया.

आपको बता दें कि 10 मई 1982 को दिव्या भारती ने साजिद नाडियाडवाला से शादी की थी और अपना नाम सना नाडियाडवाला रख लिया था। खबरों की मानें तो 5 अप्रैल 1993 को दिव्या भारती ने अपने घर की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली थी हालांकि उनकी यह सुसाइड मिस्ट्री आज तक नहीं सुलझ पाई है।

Next Story