
- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- महाराष्ट्र में कुल...
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में कुल पॉजिटिव कोरोना वायरस केस की संख्या बढ़कर हुई 101
Shiv Kumar Mishra
24 March 2020 10:13 AM IST

x
कोरोना वायरस संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढ़ते ही जा रहे हैं। सोमवार को भारत में 99 नए मामले सामने आए, जो अभी तक देश में एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। इसके अलावा सोमवार को दो और लोगों की मौत के साथ देश में इसकी वजह से होने वाली कुल मौतों का आंकड़ा नौ हो गया है। इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 498 हो गई है। इनमें से 246 मामले केवल पिछले तीन दिनों में सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 478 मामले होने की पुष्टि की है जिनमें से 40 रोगी विदेशी हैं।
इसी के साथ महारष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 101 हो गई है जिसमें पुणे में 3 नए केस और सतारा में 1 नया केस आया है.
Next Story




