
- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- महाराष्ट्र: चुनावी सभा...
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र: चुनावी सभा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की बिगड़ी तबीयत
Special Coverage News
27 April 2019 5:44 PM IST

x
महाराष्ट्र के शिरडी में जब वो चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे तो इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई
महाराष्ट्र : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को महाराष्ट्र का कद्दावर नेता माना जाता है. वो लगातार महाराष्ट्र में धुआंधार प्रचार करने में बिजी हैं. शनिवार यानी आज महाराष्ट्र के शिरडी में जब वो चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे तो इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई. जिसकी वजह से नितिन गडकरी ने भाषण रोक दिया और दवाई खाई. इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें चेक किया. तबीयत ठीक होने के बाद नितिन गडकरी साईबाबा मंदिर गए और पूजा-अर्चना की. इसके बाद वो नागपुर के लिए रवाना होंगे.
Next Story




